बुधवार, 19 अगस्त 2015

                  नागपचंमी
नागपचंमी का त्योहार क्यों मनाया जाता है इस बारे में बहुत सी कथा कहानियाँ प्रचलित है।हम लोगो के बचपन में इस दिन गांव में खेल कुश्ती और अखाडे का आयोजन होता था।इसी त्योहार के साथ हिन्दू त्योहारों की शुरुआत होती है। इस दिन गांव में अच्छे पकवान बना करते थे ।मदारी लोग आकर नाग देवता के दर्शन कराते थे।आज शाम हम बाजार में सब्जी लेने गये थे तभी एक मदारी सांप दिखाने आ गया ।उसकी बीन कोकाकोला की बोतल में छेद कर बनी थी यह आविष्कार भारत में ही सभंव है।